{"_id":"6a3c2be9746f4502a30f4938","slug":"library-sealed-due-to-lack-of-fire-prevention-arrangements-mau-news-c-295-1-mau1002-147581-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आग से बचाव के इंतजाम न होने पर लाइब्रेरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आग से बचाव के इंतजाम न होने पर लाइब्रेरी सील
विज्ञापन
फायर फाइटिंग की व्यवस्था नहीं मिलने पर लाइब्रेरी सील करते अधिकारी। संवाद
लखनऊ में अग्निकांड में छात्रों की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार को दूसरे दिन भी सीएफओ और सिटी मजिस्ट्रेट की टीम व्यवसायिक भवनों में आग से बचाव के उपकरणों की उपलब्धता जांचने निकली। एक लाइब्रेरी को सील कर दिया गया।
टीम दोपहर ढाई बजे ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में पहुंची। वहां सभी उपकरण ठीक हालत में पाए गए। टीम ने फायर फाइटिंग उपकरणों को चलाकर जांच की।
इसके बाद टीम स्वदेशी कॉटन मिल के सामने संचालित एंबीशन लाइब्रेरी में पहुंची। वहां आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। आग लगने की स्थिति में बाहर निकलने के लिए दूसरा निकास द्वार भी नहीं था।
सिटी मजिस्ट्रेट बाबूराम ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लाइब्रेरी को सील कर दिया गया है। वहां आग से बचाव का कोई इंतजाम नहीं था।
इसके पहले मंगलवार को अग्निशमन विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, बिजली निगम और सदर उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने शहर के बड़े व्यावसायिक भवनों में जांच की थी।
विज्ञापन
टीम गाजीपुर तिराहा स्थित आकाश इंस्टीट्यूट पहुंची थी। इसके बाद वी-मार्ट, अनुपम वस्त्रालय शॉपिंग मॉल, अपना बाजार शॉपिंग मॉल, ट्रेंड्स शॉपिंग मॉल, रिलायंस ज्योति टावर, इंडियन ड्रेसेस शॉपिंग मॉल और बजाज कैपिटल का निरीक्षण किया गया।
इंडियन ड्रेसेस शॉपिंग मॉल के भवन में आग से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं मिली। अन्य स्थानों पर एग्जिट बंद पाए गए, जबकि कुछ जगहों पर फायर फाइटिंग व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही थीं।