फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Libraries will be built in eight government secondary schools

Mau News: आठ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बनेंगे पुस्तकालय

Fri, 06 Sep 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Libraries will be built in eight government secondary schools
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के आठ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय बनाए जाएंगे। शासन की तरफ से दो करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग की तरफ से कार्यदायी संस्था को लगभग 50 प्रतिशत बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों में सुविधाएं न होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के समक्ष जहां दिक्कतें खड़ी होती थीं। शासन की तरफ से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आधुनिक सुविधा वाले पुस्तकालय निर्माण करने की कवायद तेज हो गई है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के आठ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय बनेगा। हाईटेक पुस्तकालय बनने से छात्रों को एक जगह बैठकर सभी प्रकार की पुस्तकों को पढ़ने में आसानी होगी। योजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय नदवल, बहरामपुर, देवदह, अइलख, गाढ़ा, रकौली, जमदरा सहित आठ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय का निर्माण कराने के लिए कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद नामित कर दी गई है। शासन की तरफ से 2.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विभाग की तरफ से कार्यदायी संस्था को एक करोड़ 48 लाख 48 हजार का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन




जिले के आठ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पुस्कालय का निर्माण कार्य कराने के लिए कार्यदायी संस्था नामित करने के साथ ही बजट जारी कर दिया गया है।-सीपी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed