फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lessons from Kolkata incident, five dark areas marked in district hospital, cameras to be installed

Mau News: कोलकाता कांड से सबक, जिला अस्पताल में पांच डार्क एरिया चिह्नित, लगेंगे कैमरे

Sat, 31 Aug 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Lessons from Kolkata incident, five dark areas marked in district hospital, cameras to be installed
कोलकाता के आरजी कर मेेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद शासन के निर्देश पर सभी अस्पतालाें की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पतालाें में लगे कैमरे की जांच कर रही है। जिला अस्पताल में टीम के सर्वे में पांच डार्क एरिया पाए गए हैं।
विज्ञापन

टीम ने इन सभी जगहों को चिह्नित कर लिया गया है। जिला प्रशासन इन सभी जगहों पर कैमरा लगवाएगा। इससे पूरा परिसर कैमरे की निगरानी में रहेगा और चिकित्सक, कर्मचारी, मरीज और तीमारदार भी सुरक्षित रहे। अभी अस्पताल में 90 कैमरे लगे हैं। वहीं महिला अस्पताल में भी 37 कैमरे लगाए गए हैं। महिला अस्पताल के पुराने कंडम भवन को बंद करने के साथ वहां कुछ स्थान पर कैमरा लगवाने के साथ टीबी क्लीनिक वाले रास्ते पर कैमरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन


कोलकाता मामले के बाद शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को चौकस करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की तरफ से सभी प्रमुख अस्पताल में जहां पर रात में चिकित्सक की ड्यूटी रहती है। वहां पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती के साथ सीसी कैमरा लगवाने को कहा गया है। इसकी जांच के लिए संयुक्त टीम भी बनाई गई है। बीते दिनों टीम ने शहर के दो प्रमुख अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सभी 90 कैमरों की जांच की गई। सभी कैमरे सक्रिय पाए गए। वहीं महिला अस्पताल में जांच के दौरान 37 कैमरा सक्रिय पाया गया। तैनात 21 सुरक्षा गार्ड के साथ छह अन्य होम गार्ड के जवानों की ड्यूटी को भी सिफ्टवार लगाने को कहा, जिससे अस्पताल परिसर में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं पांच डार्क एरिया जोन
टीम को सर्वे के दौरान पांच डार्क एरिया जोन भी मिले। इसमें अस्पताल की कॉलोनी जाने वाले मार्ग के साथ ब्लड बैंक, पीएम हाउस, ट्रॉमा विंग को डार्क एरिया बताया गया। संयुक्त टीम ने इन सभी जगहों पर कैमरा लगाने को कहा गया। वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल में तैनात सभी 14 सुरक्षा गार्ड के साथ अस्पताल परिसर में बनी पुलिस चौकी को सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहने को कहा गया।
संयुक्त टीम की जांच में जिला अस्पताल में लगे सभी 90 कैमरे सक्रिय पाया गया है, टीम ने पांच ब्लैक स्पाट को चिंहिृत कर उन स्थानों पर कैमरा लगाने को कहा है। उन सभी स्थानों पर जल्द ही कैमरा लगाया जाएगा। - डा. धनंजय कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल



जांच के दौरान कुल 37 कैमरा सक्रिय पाया गया। कुछ जगहों पर कैमरा लगाने के लिए चिहिृत किया गया है। इन सभी जगहों पर आने वाले दिनों में जल्द कही कैमरा लगाया जाएगा।- डा. जयशंकर प्रसाद, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed