फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lekhpals stirred when Lekhpal got corona infected

लेखपाल के कोरोना संक्रमित मिलने पर लेखपालों में हड़कंप

Mon, 06 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals stirred when Lekhpal got corona infected
मुहम्मदाबाद गोहना। रविवार की देर शाम वाराणसी जिले के एक निजी अस्पताल की जांच रिपोर्ट में जिले का एक लेखपाल कोरोना संक्रमित मिला था। जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईसोलेशन कोच में शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार को दूसरे दिन लेखपाल के संक्रमित होने की सूचना मिलने पर उसके कार्यस्थल मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरे दिन उसके गांव पुरमोती को हॉटस्पॉट बना दिया गया है।
विज्ञापन

दोहरीघाट ब्लाक के पुरमोती निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। युवक ने बीते दिनों यहां सैंपलिंग में निगेटिव आने के बाद पुन: 2 जुलाई को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में जांच कराया था। पॉजिटिव युवक मुहम्मदाबाद गोहना में लेखपाल तैनात है। जिस समय रिपोर्ट आई उस समय युवक अपने गांव पुरमोती में था।
विज्ञापन

उधर दूसरे दिन सोमवार को लेखपाल के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना से मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के दूसरों लेखपालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं मऊ नगर में निजामुद्दीनपुरा नई बस्ती में जहां लेखपाल किराए पर रहता है।वहां पर लोगों के बीच दिन भर लेखपाल को लेकर चर्चा होती रही। हालांकि इस बाबत मुहम्मदाबाद गोहना तहसील एसडीएम डॉ. अंकुल लाठर का कहना है कि ऐसी सूचना है कि संक्रमित लेखपाल बीते 14 दिनों से तहसील तथा अपने तैनाती स्थल पर नहीं आया था। फिर भी एहतियातन उसके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed