{"_id":"60a6902d8ebc3e14c915367c","slug":"lekhpal-suspended-for-uploading-old-photo-mau-news-vns590482314","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी फोटो अपलोड करने पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी फोटो अपलोड करने पर लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में गरीब असहायों को भोजन करने के लिए शासन के आदेश पर जिले में संचालित कम्युनिटी किचेन के मामले में मधुबन तहसील में बड़े साहब को खुश करने के लिए छोटे साहब ने पुरानी फोटो अपलोड कर दिया। अमर उजाला द्वारा मामला उठाने पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच के दौरान लेखपाल स्तर से लापरवाही मिलने पर निलंबित करने का आदेश जारी किया। डीएम के आदेश पर एसडीएम मधुबन ने लेखपाल अशोक सिंह को निलंबित कर दिया।
कोरोना संक्रमण काल में बंदी के बाद गरीबों असहायों को भोजन कराने के लिए शासन से कम्युनिटी किचेन शुरू करने का आदेश जारी किया गया। इस पर डीएम अमित सिंह बंसल ने जिले के सभी तहसीलों पर कम्युनिटी किचेन शुरू करने का आदेश जारी किया। इसीक्रम में दस मई को मधुबन में कम्युनिटी किचेन शुरू करने का फोटो वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। इस दौरान यूजर्स ने फोटो देखा तो कमेंट करने लगे। इस दौरान पता चला कि फोटो एक वर्ष पुरानी है, जिस समय की फोटो अपलोड की गई थी, उस समय तहसील परिसर में सुंदरीकरण का कार्य पूरा नहीं हुआ था, न ही इंटरलाकिंग थी। यही से मामला पकड़ में आया। इस मामले को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में पेज चार पर छोटे साहब की होशियारी ने बड़े साहब के कार्यों पर उठाया सवाल के शीर्षक से प्रकाशित किया। इस दौरान खबर को डीएम ने संज्ञान में लिया। साथ ही मामले की जांच का आदेश दिया। जांच के दौरान मामला सही मिला और इसके लिए लेखपाल अशोक सिंह को दोषी पाया गया। जिससे लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। डीएम ने बताया कि किसी शरारतवश लेखपाल ने पुरानी फोटो अपलोड किया, इससे प्रशासन की छवि धूमिल हुई है, इसके चलते कर्मचारी के विरुद्घ कार्रवाई की गई। डीएम ने जिले के सभी एसडीएम को सख्त आदेश जारी किया कि इस आपदा काल में इस प्रकार की लापरवाही बर्दश्त नहीं किया जाएगा।