{"_id":"679d19ddaa0c3b5c8009a2b4","slug":"lekhpal-suspended-for-giving-wrong-report-mau-news-c-295-1-mau1001-123544-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गलत रिपोर्ट देने पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गलत रिपोर्ट देने पर लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील क्षेत्र के तुलसीपुर कुढवा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर अधिकारियों को गुमराह करने और तथ्यों को छुपाने के आरोप में उप जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल रामसमुझ राम को निलंबित कर दिया है।
तुलसीपुर कुढ़वा गांव में एक व्यक्ति ने बंजर की जमीन पर मकान बना लिया है। अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने संपूर्ण समाधान और थाना दिवस पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के आदेश पर लेखपाल ने जांच की तो पता चला कि अतिक्रमणकर्ता राजेश यादव ने ग्राम समाज की जमीन के एक हिस्से पर अपना मकान बनवा लिया है।
जांच में अतिक्रमण मिलने पर भी लेखपाल ने भ्रामक रिपोर्ट दी। ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार से करवाई की मांग की लेकिन मामले का समाधान नहीं हुआ। तहसील अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने पर ग्राम प्रधान ने कमिश्नर से मिलकर अतिक्रमण के संबंध में कार्रवाई न होने की शिकायत की। संवाद