फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lekhpal accused of discrimination regarding land allotment

भूमि आवंटन को लेकर लेखपाल पर लगाया भेदभाव का आरोप

Mon, 15 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of discrimination regarding land allotment
मऊ। सरयू नदी के कटान में अपना आशियाना गंवा चुके विंदटोलिया गांव के कटान पीड़ितों को वर्तमान में तहसील प्रशासन द्वारा पट्टे की भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। तहसील प्रशासन की तरफ से कुल 140 कटान पीड़ितों की सूची तैयार की गई। जिसमें से 41 पीड़ितों को उनके हिस्से की भूमि पर कब्जा भी दिलाया जा चुका है।
विज्ञापन

रविवार को तहसील क्षेत्र के सुवाह गांव में चल रहे भूमि आवंटन की प्रक्रिया को पीड़ितों द्वारा संबंधित लेखपाल पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए रोक दिया गया। जिससे किसी को भी भूमि का आवंटन नहीं हो पाया। सोमवार को लगभग दो दर्जन की संख्या में पीड़ित तहसील मुख्यालय पहुंचे एवं एसडीएम मधुबन को एक प्रार्थना पत्र देकर आवंटन सूची में दिये गये नाम के क्रम के हिसाब से भूमि आवंटन एवं संबंधित लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय, श्यामलाल, फुलझरी, श्रवण, चंद्रिका, कविता, बालेश्वर, राजेश्वरी, रामनिवास आदि कटान पीड़ितों का आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा तहसील से जारी सूची नहीं बल्कि अपने हिसाब से अपने चहेतों को भूमि आवंटित किया जा रहा है। उन लोगों को गांव में ऐसी भूमि पर कब्जा दिया जा रहा है जो रहने के लायक ही नहीं है, उस भूमि पर हमेशा जलजमाव रहता है। वहीं कई लोगों को तो ऐसी भूमि आवंटित की जा रही है, जिस पर पहले से ही गांव के दूसरे लोगों का कब्जा है। उन्होंने इस प्रकरण की जांच कर सूची के अनुसार भूमि आवंटन एंव संबंधित लेखपाल की भूमिका की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed