{"_id":"6994b488b818ff16b20ecafe","slug":"legal-awareness-camp-to-be-held-on-february-22-mau-news-c-295-1-mau1025-141053-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 22 फरवरी को विधिक जागरूकता शिविर लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 22 फरवरी को विधिक जागरूकता शिविर लगेगा
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी बाकर शमीम रिजवी के निर्देशन में मंगलवार को सचिव साक्षी सिंह के अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले प्री-मेगा कैंप, विधिक जागरूकता शिविर की तैयारियों की संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि शिविर में महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग जन, अनुसूचित जाति/जनजाति, श्रमिक, किसान व अन्य वंचित के लिए संचालित योजनाओं के साथ निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना, श्रम कानून, महिला और बाल संरक्षण कानून की जानकारी दी जाएगी।
विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र लाभार्थियों को चिहिृत कराया जाएगा। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव साक्षी सिंह ने बताया गया कि प्री-कैम्प आगामी 22 फरवरी को कम्युनिटी हाल में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांग सशक्तिकरण, श्रम, कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, बैंकिंग संस्थाएं, पुलिस, परिवहन, विद्युत निगम स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, स्वास्थ्य जांच, पेंशन योजनाओं, बैंकिंग और ऋण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।