फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Leg of youth injured in collision with roadways bus had to be amputated; FIR registered.

Mau News: रोडवेज बस की टक्कर से घायल युवक का काटना पड़ा पैर, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Leg of youth injured in collision with roadways bus had to be amputated; FIR registered.
मऊ कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर में सड़क दुर्घटना में घायल रोशन लाल गुज्जर का पैर काटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात अज्ञात बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोप है कि कोतवाली में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।प्राथमिकी के अनुसार, राजस्थान प्रांत के भिलवाड़ा जिले के बागोड़ थाना क्षेत्र के घोड़ास गांव निवासी रोशनलाल गुज्जर रामपुर थाना क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर में किराये पर रहकर आइसक्रीम और फालूदा बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन

बीते 13 अप्रैल की दोपहर 12:40 बजे वह मर्यादपुर से मऊ कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर बेटे बटलर गुज्जर के साथ सामान लेने के लिए जा रहे थे। अभी वे भीटी गालिबपुर के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गिरने से दोनों घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बेटे का बायां और उनका दायां पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा नसें फट गईं। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस ने दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और राजस्थान के उदयपुर स्थित अस्पताल में इलाज कराया। पैर में अधिक सड़न होने के कारण डॉक्टर ने जान बचाने के लिए पूरा पैर काटने की सलाह दी। पैर कट जाने से वह विकलांग हो गए हैं और बेटा भी विकलांगता का शिकार हो गया है।
कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed