फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Left home in the evening, dead body found on the road in the morning

Mau News: शाम को घर से निकला, सुबह सड़क पर मिली लाश

Fri, 03 May 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Left home in the evening, dead body found on the road in the morning
दोहरीघाट। मादी बाजार स्थित पावर हाउस के पास घर से करीब दो किलोमीटर दूर वृहस्पतिवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी रही। मृतक बुधवार की देर शाम से अपने घर से गायब था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे ग्रामीणों ने शव देखने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस शिनाख्त में जुटी थी। तभी किसी ने युवक की पहचान मादी सिपाह गांव निवासी 28 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र मुखलाल के रूप में की। युवक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। भाई सुरेंद्र कुमार ने दोहरीघाट थाने पर शिनाख्त के बाद तहरीर दी है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किया। भाई ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। हालांकि मृतक के शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान नहीं थे। न ही मौत वाली जगह पर शराब के पीने से संबंधित कोई सामाग्री मिली। उधर, मृतक की गर्भवती पत्नी रिंकू का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज ने बताया कि भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में नशे के चलते मौत होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed