फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Learn how to live from Ramayana: Ram Manohar Das

रामायण से जीने का तरीका सीखते हैं : राम मनोहर दास

Mon, 03 Feb 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Learn how to live from Ramayana: Ram Manohar Das
मऊ। नगर की सिंधी काॅलोनी में श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित श्रीराम कथा महायज्ञ का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान रामदरबार की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कथा व्यास ने कहा कि रामायण से हम जीने का तरीका सीखते हैं।
विज्ञापन

सात दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन कथा व्यास श्रीराम मनोहर दास शास्त्री ने लंका दहन, राम-रावण युद्ध, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि रामायण से हम जीने का तरीका सीखते हैं। रामायण से हमें आदर्श, सेवा भाव, त्याग व बलिदान की सीख मिलती है। भगवान श्रीराम ने दीन-दुखियों, वनवासियों के कष्ट दूर करते हुए संगठित किया। इसलिए हर राम भक्त का दायित्व है कि पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करे। कथा वाचक राममनोहर दास शास्त्री ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन किया। राम दरबार की आकर्षक झांकी प्रस्तुति पर जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि बुराई और असत्य ज्यादा समय तक नहीं चलता है। अधर्म पर धर्म की जीत होती है। कथा के समापन पर श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के प्रधान सेवक विवेकानंद पांडेय ने कथा में सहयोग करने वाले लोगों का सम्मान किया। इस दौरान देवेंद्र मोहन सिंह, शिवधर यादव, संतोष अग्रवाल, अभिषेक खंडेलवाल, पंकज वर्मा, बबलू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed