{"_id":"610989cd8ebc3eaaa8061e41","slug":"leader-entry-barred-board-outside-the-village-mau-news-vns6041237170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर ‘नेता प्रवेश वर्जित’ का बोर्ड लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन के बिंदटोलिया गांव में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश वर्जित का लगाया गया बोर्ड,प्रदर्शन करते ग
- फोटो : MAU
Link Copied
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया गांव में मंगलवार को सुबह जनप्रतिनिधियों क कार्यप्रणाली से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही गांव के बाहर तिराहे पर ‘नेता प्रवेश वर्जित’ का बोर्ड भी लगा दिया। बिंटोलिया के ग्रामीणों का कहना है कि इस साल प्राइवेट जूनियर विद्यालय, काली मंदिर, डीह स्थान, अंबेडकर प्रतिमा तथा कई मकान कटान की जद में आकर घाघरा में विलीन हो चुके हैं। लोग विद्यालयों में शरण लेने को विवश हैं। लेकिन अब तक कोई जनप्रतिनिधि उनकी हालत देखने या हालचाल तक पूछने नहीं आया। उनका कहना था किन तो कटान रोकने की कोई विशेष व्यवस्था की जा रही है और न ही पीड़ितों की मदद के लिए कोई जन प्रतिनिधि सामने आ रहा है। ऐेसे में नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक की और गांव के बाहर तिराहे पर ‘नेता प्रवेश वर्जित’ का बोर्ड लगा दिया। गुस्सए ग्रामीणों ने चेताया कि वह विपत्ति का यह समय भी किसी तरह काट लेंगे, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव में प्रवेश नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
इस दौरान संतोष, बालकरन, महेंद्र, देवेंद्र, रामप्रताप, सोनल दूबे, उषा, छोटकी, रामरति देवी, केशरी, अशोक तथा इमरान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।