फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lawyers boycotted the SDM court.

Mau News: अधिवक्ताओं ने किया एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार

Mon, 02 Feb 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lawyers boycotted the SDM court.
मुहम्मदाबाद गोहाना में एसडीएम के विरोध में नारेबाजी करते अधिवक्ता।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिवक्ता एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने सोमवार को उप जिलाधिकारी न्यायालय का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूमकर नारेबाजी की और एसडीएम के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने जनपद के सभी तहसीलों के बार अध्यक्ष और मंत्री को पत्र भेजकर एसडीएम के खिलाफ चल रहे कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन में सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अहमद और मंत्री उमाशंकर यादव ने मऊ सदर, घोसी, मधुबन तहसील के बार और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री को पत्र भेज कर समर्थन की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के अधिवक्ता उप जिलाधिकारी न्यायालय में कार्य बहिष्कार और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर गत चार दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किया जाता है।

मुकदमा की फाइलों के निस्तारण में कानूनी गतिविधियों का पालन नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से धम्मवीरियो, अली इमदाद जैदी, आफताब आलम, अर्शे आलम, संजय शर्मा, सभ्य पाल, मुनव्वर अहमद, मुन्ना कुमार, राजेश सोनकर, गुलाबचंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed