फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lawsuit for not giving land even after taking money

Mau News: कानूनगो पर राशि लेने के बाद भी जमीन न देने पर मुकदमा

Sat, 26 Aug 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit for not giving land even after taking money
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाने में बृहस्पतिवार को एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक कानूनगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि रुपये लेकर भी कानूनगो ने जमीन नहीं दी।
विज्ञापन

लखनऊ गोमतीनगर निवासी निशा सिंह पत्नी राम अवतार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अस्थाई निवास थाना क्षेत्र के डुमरांव मोड़ पर है। दो साल पहले उसकी मुलाकात अवधेश सिंह से हुई, जो चकबंदी विभाग में कानूनगो हैं। उन्होंने अपनी जमीन बेचने के लिए उससे आठ लाख रुपये अपने खाते में मंगा लिए। लेकिन बाद में उक्त जमीन बकवल निवासी एक व्यक्ति को बेच दी।
विज्ञापन

इसके बाद जब वह अपना धन वापस मांगने लगी तो एक साल बाद थाने में लिखित समझौता करके सिर्फ एक लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए। बाकी के सात लाख रुपये जब भी उनसे मांगे जाते हैं तो कानूनगो गालीगलौज करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि कानूनगो उसकी धनराशि हड़पना चाहते हैं। इस मामले में सरायलंखसी थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed