फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lave cleaned the underpass, water was removed

Mau News: रेलवे ने साफ कराया अंडरपास, निकाला गया पानी

Fri, 08 Nov 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lave cleaned the underpass, water was removed
रानीपुर। शाहगंज बलिया रेलखंड पर कमालपुर गांव में बने रेलवे के अंडरपास पर रिसाव से साल भर जलभराव रहता है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ बुधवार को प्रकाशित किया था। खबर का प्रकाशन होने के बाद से बुधवार को रेलवे के ठेकेदार ने अंडरपास में लगे पानी को मोटर लगाकर निकाला।
विज्ञापन

अंडर पास से गुजरने वाले आस- पास के लोगों का कहना है कि बारिश के दिन में यहां पर हमेशा पानी लगा रहता था। धान की कटाई करने के बाद जब अंडरपास के अगल बगल के किसान खेत की भराई किया तो खेत का पानी रिसाव होने के बाद पूरा अंडरपास में भर गया। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के दो ब्लाॅक के करीब 30 से अधिक गांव के लोगों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए यह मुसीबत बना हुआ है। क्षेत्रीय लोग पूरे साल जान जोखिम में डालकर तीन फीट तक पानी से होकर गुजरते हैं। पवन सिंह, शिवम दुबे, रविंद्र चौहान, मोनू दुबे, रत्नेश कुमार ने अंडरपास की डिजाइन और ड्रेनेज सिस्टम के सुधार करने की मांग की है। आश्चर्य की बात ये है कि अंडरपास से पानी निकालने के लिए रेलवे ने ठेकेदार के टेंडर दिया है। पानी भरने पर निकालने के लिए अंडरपास की दीवार पर ठेकेदार का फोन नंबर भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed