{"_id":"647f85142ce31f0ebc06d5f4","slug":"lathi-poles-in-barge-dispute-one-died-mau-news-c-20-1-vns1018-241579-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बारजे के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बारजे के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक की मौत
विज्ञापन
मधुबन। थानाक्षेत्र के कुंडा शरीफपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान के बारजे के विवाद में सोमवार की देर रात दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक भाई की मौत हो गई। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घर वालों की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार, मधुबन थानाक्षेत्र के कुंडा शरीफपुर गांव निवासी चिंतामणी ने बताया कि उसके पिता प्रदीप राजभर (60) के दो भाई हैं। उसके पिता मकान का निर्माण करा रहे थे। इस दौरान बारजे का निर्माण हो रहा था। लेकिन, मकान में बारजे का निकाला जाना उसके चाचा लालजी को खटक रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार की देर रात करीब 11 बजे लालजी गालीगलौज करने लगा। पिता प्रदीप ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान प्रदीप के सिर पर लाठी लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और उनको फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय प्रदीप की मौत हो गई। सीओ मधुबन अभय सिंह ने बताया कि प्रदीप की बेटी चिंतामणी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े हुए आरोपियों में अश्वनी पुत्र अर्जुन, अनुराग पुत्र लालजी, पूजा पुत्री लालजी, अंजली पुत्री अर्जुन, मुन्ना पुत्र कांता, रामविनय पुत्र फरवन हैं।