फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Land marking started for the establishment of silver Shivling

चांदी के शिवलिंग की स्थापना के लिए भूमि का चिन्हीकरण शुरू

Tue, 19 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Land marking started for the establishment of silver Shivling
सरयू नदी में मिले चांदी के शिवलिंग की स्थापना के लिए मंगलवार को थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और कस्बे के प्रतिष्ठित लोगों ने भूमि के चिन्हीकरण का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि 16 जुलाई को सरयू नदी में स्नान करने गए राममिलन साहनी को चांदी का शिवलिंग मिला था। चांदी के 21 किलो के शिवलिंग की ऊपरी सतह चांदी की है तथा अंदर लाख भरा हुआ है। शिवलिंग की जांच अभी जारी है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को कस्बे के मुक्तिधाम पर जाकर शिवलिंग की स्थापना के लिए भूमि देखी। मौके पर ही राजमिस्त्री रविन्द्र कुमार को बुलाकर जगह दिखाई गई तथा स्टीमेट बनाने को कहा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवलिंग की अभी जांच चल रही है। अगर तीन कार्यदिवस में अगर कही से कोई दावा नहीं आया तो इसकी विधिवत स्थापना करा दी जाएगी। थाना परिसर में 12 बजे नगर के सम्भ्रांत नागरिकों की बैठक भी बुलाई गई है।जिसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि यह शिवलिंग कहां स्थापित कराया जाए। इसके लिए कई स्थानों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed