फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Land marked on Purvanchal Expressway, yet no ramp plaza even after 3 years

Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जमीन चिह्नित, फिर भी 3 साल बाद रैंप प्लाजा नहीं

Sun, 15 Sep 2024 04:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Land marked on Purvanchal Expressway, yet no ramp plaza even after 3 years
जनपद के लोगों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सौगात तो मिल गई। लेकिन करीब तीन साल बाद भी जिले के लोगों को एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए गाजीपुर या आजमगढ़ से ही सफर की शुरू करना मजबूरी है। पड़ोसी जिलों में इंटरचेंज की सुविधा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान ही मिल गई थी। 2022 में प्रदेश सरकार के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री ने जिले के रानीपुर के गोकुलपुरा के पास 277.5 प्वाइंट पर रैंप प्लाजा बनाने के लिए जगह चिह्नित कर झंडी लगाई थी। लेकिन अभी तक किसानों की भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान दावा किया गया था कि जिस जनपद से पूर्वांचल एक्सप्रेस गुजरेगा वहां पर इंटरचेंज या रैंप प्लाजा बनाया जाएगा। लेकिन जिले में 28 किलोमीटर में पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सफर की शुरुआत होने के बाद जिला सुविधा से वंचित है। इसका असर जिले के व्यापार भी पड़ रहा है, व्यापारियों को भी पूर्वांचल एक्सप्रेस से आने जाने के लिए लंबी परिक्रमा करनी पड़ रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे प्रदेश के 10 जनपदों से होकर गुजरा है। निर्माण के दौरान सभी जनपदों से इस पर चढ़ने उतरने की सुविधा देने की घोषणा हुई थी। आजमगढ़ और गाजीपुर में इंटरचेंज और रैंप की सुविधा दी गई है। लेकिन मऊ जिले में रैंप प्लाजा की सुविधा नहीं है। जनपदवासियों की मांग पर तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने जिले में रैंप प्लाजा बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

जनपद वासियों की मांग पर तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने जिले में रैंप प्लाजा बनाने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक उसे लेकर कोई पहल नहीं हो सकी है। -दिनेश सिंह, निवासी रानीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद से 28 किमी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे गुजरा है, पर मऊ में कहीं पर भी चढ़ाव उतरवा की सुविधा नहीं है। अन्य जनपदों में दो से तीन उतार चढ़ाव की सुविधा है। - शिव शक्ति सिंह, निवासी गोकुलपुरा
जब पहल हुई थी जो ऐसा लगा था कि जिले को रैंप प्लाजा मिल जाएगा। लेकिन साल दर साल बीतने के बाद भी कोई काम नहीं हो सका है। -जितेंद्र यादव, निवासी रानीपुर
जिले के लोगों को कहने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सौगात मिली है। सही मायने में जिले से पूरी तरह जुड़ाव नहीं होने से यह सौगात आधी अधूरी ही है।-अनिल सिंह, निवासी रानीपुर

रैंप प्लाजा के निर्माण के संबंध में अभी कोई आदेश नहीं मिला है। शासन से कोई निर्देश मिलने पर ही इसको लेकर कोई पहल की जाएगी। - बृजकिशोर, अभियंता यूपीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed