फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Land identified for the construction of a police outpost in Sahuwari Gram Panchayat.

Mau News: सहुवारी ग्राम पंचायत में पुलिस चौकी निर्माण के लिए जमीन चिह्नित

Tue, 07 Jul 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Land identified for the construction of a police outpost in Sahuwari Gram Panchayat.
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सहुवारी गांव में नई पुलिस चौकी स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से भूमि उपलब्ध कराकर पुलिस विभाग को भेज दी गई है। अब पुलिस अधिकारियों ने भूमि की उपलब्धता और उपयुक्तता की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में खैराबाद, कस्बा पुलिस चौकी, वलीदपुर और सिकटिया में चार पुलिस चौकियां हैं। वलीदपुर और सिकटिया पुलिस चौकी के बीच की दूरी लगभग आठ किमी होने से बीच में पड़ने वाले गांवों में पहुंचने में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की बढ़ती आबादी, यातायात और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए लंबे समय से नई पुलिस चौकी की मांग की जा रही थी।
वलीदपुर से पांच किमी और सिकटिया से 2.5 किमी दूरी पर स्थित सहुवारी गांव के प्रधान ने मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग के किनारे दो बिस्वा सरकारी जमीन चिह्नित कर पुलिस विभाग को भेज दी है।
क्षेत्र के उमेश यादव, जय भीम कुमार, अभिषेक यादव, राम प्रताप, रितेश आदि लोगों ने बताया कि सहुवारी गांव में पुलिस चौकी बनने से भातकोल, भदीड़, नौसोपुर, मकरी, ढोलना, डंगौली, गौहरपुर, कोइरियापार, कुतुबपुर, ढाढ़ाचवर सहित करीब 15 से 20 गांवों में घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी और लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए दूर स्थित थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

कोट--
सहुवारी ग्राम पंचायत द्वारा पुलिस चौकी बनाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। गांव में प्रस्तावित भूमि सभी मानकों पर खरी उतरती है तो शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। -शीतला प्रसाद पांडेय, सीओ, मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed