{"_id":"61df193fd05001386573193a","slug":"land-allotted-to-the-victims-of-bindtoliya-15-km-away-mau-news-vns633222637","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदटोलिया के कटानपीड़ितों को 15 किमी दूर आवंटित किया जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदटोलिया के कटानपीड़ितों को 15 किमी दूर आवंटित किया जमीन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर के बिंटोलिया गांव के 15 कटान पीडितों को प्रशासन की तरफ से क्षेत्र के कविराजपुर गांव में 15 किमी दूर जमीन आवंटित कर दिया है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। कटान पीड़ितों ने प्रशासन की तरफ से आवंटित जमीन को लेने से इंकार कर दिया है।
धर्मपुर विशुनपुर के बिंटोलिया गांव में सरयू नदी के कहर से कटान पीड़ितों को बेघर कर दिया है। प्रशासन की तरफ से 15 कटान पीड़ितों को 15 किलोमीटर दूर जमीन का आवंटन कर दिया है। आवंटित जमीन तक जाने के लिए संपर्क मार्ग भी नहीं है। यही नहीं आवंटित जमीन के तीनों तरफ नाला बना है। बरसात के दिनों में चारो तरफ जलजमाव हो जाता है। इससे आवागमन बंद हो जाता है।
इस संबंध में मोतीलाल, झिंगुर, विक्रम, जयप्रकाश, राधेश्याम, दीपचंद, ज्ञांती, सतीश, मोहन, भगवान, हरिंद्र, गुड्डू, मुन्ना का कहना है कि प्रशासन की तरफ से 15 किमी दूर जमीन आवंटित कर दिया गया है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उनका यह भी कहना था कि आवंटित जमीन पर बहुत समय पहले यहां शव दफनाया गया है। इस बाबत तहसीलदार मधुबन आनंद कन्नौजिया का कहना है कि कटान पीड़ितों के लिए आवंटित जमीन तक जाने के लिए संपर्क मार्ग बनवाया जाएगा। जमीन पर शव दफनाए जाने का मामला संज्ञान में नहीं है।