फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Land acquisition bill protest on the streets

भूमि अधिग्रहण बिल का सड़कों पर विरोध

Tue, 12 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 12 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition bill protest on the streets
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी ब्लाकों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर  धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



 इस दौरान केंद्र सरकार सहित प्रदेश सरकार के विरोध में भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाईं। किसानों को अविलंब मुआवजा देने की भी मांग की। सभी ब्लाकों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन



रतनपुरा संवाददाता के अनुसार रतनपुरा ब्लाक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार जुलूस निकालकर एक सभा की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार झूठ के वादों पर सत्ता में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 भूमि अधिग्रहण मामले में सरकार का किसान विरोधी चेहरा भी उजागर हो गया है। प्रदेश सरकार अभी तक फसल बर्बाद  होने पर किसानों को मुआवजा नहीं दे पाई है। रतनपुरा में मुख्य रूप से ओमनरायन शर्मा, माधवेंद्र बहादुर सिंह, लालप्यारे सिंह, संतोष, प्रभुनाथ राजभर, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।


 कोपागंज संवाददाता के अनुसार कोपागंज ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद राय की अध्यक्षता में पीएम का पुतला फूंककर भूमि अधिग्रहण की प्रतियां जलाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह के साथ मुश्ताक अली, सुशील चौधरी, रविप्रकाश सिंह, सावंत सिंह, दिवाकर सिंह, घनश्याम सहाय आदि उपस्थित रहे।


 मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनसार बीके पटेल की अध्यक्षता में शहीद चौक पर प्रदर्शन कर धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र तिवारी, बनवारी राम, रामअधार निराला, विजय प्रताप आदि उपस्थित रहे। रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता में पीएम का पुतला फूंका गया।


इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, सतीष पाण्डेय, कृष्णकांत चौधरी, मुमताज आदि उपस्थित रहे। घोसी संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर पीएम का पुतला फूंका। इस अवसर पर मुख्य रूप से जयहिंद यादव, इंतेखार, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला चौहान आदि उपस्थित रहे।


मधुबन संवाददाता के अनुसार फतेहपुर मंडाव ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मधुबन बाजार में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह, सतीश पाण्डेय, कृष्णकांत चौधरी, मुमताज, खूबलाल आदि उपस्थित रहे।


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष रमेश पाण्डेय की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कई ब्लाकों के कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया। संबंधित ब्लाकाें पर विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed