फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lalji Pandey became the President of Central Bar and Rajesh became the General Secretary.

Mau News: सेंट्रल बार के अध्यक्ष बने लालजी पांडेय और राजेश महामंत्री

Thu, 21 Dec 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lalji Pandey became the President of Central Bar and Rajesh became the General Secretary.
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए बुधवार को हुए मतदान की मतगणना बृहस्पतिवार को हुई। मतगणना में अध्यक्ष पद पर लालजी पांडेय और महामंत्री पद पर राजेश कुमार सिंह विजयी हुए।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम की अधिकारिक घोषणा शुक्रवार को आमसभा की बैठक में की जाएगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही। मतगणना को लेकर पुस्तकालय भवन के आसपास सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन


चुनाव संचालन समिति व एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव और चुनाव अधिकारी मुहम्मद एकबाल अहमद ने बताया कि बुधवार को हुए मतदान की मतगणना वृहस्पतिवार को संघ के पुस्तकालय में भवन में हुई। मतगणना में अध्यक्ष पद पर लालजी पांडेय को 426 मत मिला। वह 57 मतों से विजयी हुए। इस पद पर दारोगा सिंह को 369 मत, वीरेंद्र बहादुर पाल को 216 मत और रत्नाकर सिंह को 17 मत मिले। इस पद पर 12 मत अवैध घोषित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेश कुमार गुप्ता को 573 मत मिले। वह 144 मत से विजयी हुए। इस पद पर शीला पांडेय को 429 मत मिला। इस पद पर 38 मत अवैध घोषित हुआ। महामंत्री पद पर राजेश कुमार सिंह को 492 मत मिला , वह 46 मत से विजयी हुए। इस पद पर लक्ष्मीकांत यादव को 446 मत और राकेश कुमार सिंह को 93 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर 9 मत अवैध घोषित किया गया।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार सिंह को 388 मत मिला, वह 53 मत से विजयी हुए। इस पद पर रामदुलारे चौहान को 335 मत और गुंजा सिंह को 301 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर 16 मत अवैध हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर रामू चौहान को 627 मत मिला वह 252 मतों से विजयी हुए। इस पद पर आशीष कुमार चौधरी को 375 मत मिला। इस पद पर 38 मत अवैध हुआ।

संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर अटल विहारी सिंह को 510, संजय कुमार को 503 और अशोक कुमार सूर्या को 361 मत मिले। उन्हें विजयी घोषित किया गया। इस पद पर रजनी सिंह को 305 मत, रमेश कुमार को 314 मत और हरिशंकर साहनी को 233 मत मिले। इस पद पर 8 मत अवैध हुआ। मतगणना में एल्डर कमेटी के सदस्य रविंद्र लाल श्रीवास्तव, जैकी अहमद, राकेश कुमार वर्मा आदि ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed