फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lakshmana cuts off Shurpanakha's nose, Khardushan's killing and Sita's abduction are staged.

Mau News: लक्ष्मण ने काटी शूपर्णनखा की नाक, खरदूषण वध और सीता हरण का मंचन

Sun, 12 Oct 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lakshmana cuts off Shurpanakha's nose, Khardushan's killing and Sita's abduction are staged.
कोपागंज के महुआर बसगितिया गांव में चल रहे रामलीला में मंचन करते कलाकार।संवाद
इंदारा। कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के महुआर बसगितिया गांव में बाबा पवहारी जी महाराज रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला में शुक्रवार देर शाम को लक्ष्मण के शूपर्णनखा के नाक काटने, खरदूषण वध और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। लीला में चौदह वर्ष के वनवास के दौरान राम लक्ष्मण और सीता पंचवटी में कुटी बनाकर रहते हैं। वन में विचरण करती हुई रावण की बहन शूपर्णनखा राम को देख उन पर मोहित हो जाती है।
विज्ञापन

शूपर्णनखा राम से विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम के मना करने पर वह क्रोधित होकर राक्षसी रूप में आकर सीता पर हमलावर होती है। इस पर लक्ष्मण शूपर्णनखा की नाक काट देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूपर्णनखा के अपमान का बदला लेने के लिए खर और दूषण आते हैं जो राम के हाथों मारे जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से नारायण पाण्डेय, नीरज पांडेय, युवराज सिंह, अवधेश सिंह, रितेश सिंह, शेषनाथ सिंह, धनंजय सिंह, अशोक सिंह, घूरा सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन रामसुधार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed