फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lakhs of rupees were kept in the house for the son wedding with pomp a fire broke out and the cash was redu

Mau News: धूमधाम से बेटे की शादी के लिए घर में रखा था लाखों रूपया, आग लगी जलकर राख हुई नकदी

Sun, 04 May 2025 05:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 04 May 2025 05:46 PM IST
सार

कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा गांव के घर में आग लगने की घटना हो गई। जिसमें भवन स्वामी झुलस गया। घटना में घर पर रखा लाखों रूपया नकद जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि बेटे की शादी के लिए पैसे जमा कर रखे थे।
 

विज्ञापन
Lakhs of rupees were kept in the house for the son wedding with pomp a fire broke out and the cash was redu
आग से सामान जलकर खाक हुआ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा गांव में शनिवार की देर शाम अज्ञात कारण से एक व्यक्ति के घर में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में आग पर काबू पाने के प्रयास में खुद भवन स्वामी झुलस गया। पीड़ित के माने तो इस घटना में करीब दस लाख की नकदी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार फतेहपुर ताल नरजा निवासी शिवनाथ सिंह ने बताया कि उसके घर पर काम चल रहा है।

विज्ञापन


वहीं उसके बड़े बेटे का अगले माह शादी है, जिसको लेकर घर में तैयारियां हो रही थी। बताया कि घर निर्माण और बेटे की शादी को लेकर उसके द्वारा कुछ दिन पहले ही बैंक से सारी जमा पूंजी के तौर पर जमा करीब 17 लाख रूपया निकालकर घर पर ही रखा था। शनिवार की देर शाम अज्ञात कारण से आग लगने से उसके घर में पूरी आग फैल गई।
विज्ञापन


आग पर जब तक लोग काबू पाते आग ने नकदी रखे हुए कमरे को अपने जद में ले लिया, जिससे दो घंटे की आग पर काबू पाने तक यह नकदी जल कर राख हो गई।बताया कि इस आग लगने की घटना में वह भी गंभीर रूप से झुलस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed