फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lack of rumble strips and tracks became the reason for accidents

Mau News: रंबल स्ट्रिप और पटरियां के अभाव बने हादसों की वजह

Fri, 19 Dec 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lack of rumble strips and tracks became the reason for accidents
मऊ। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें 11 माह में हुए सड़क हादसों में 173 लोगों की मौत के कारणों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों के रूप में रोड साइनेज, रिफ्लेक्टर, एरो पट्टी, रंबल स्ट्रिप एवं पेंटिंग, पटरी के अभाव सामने आए हैं। लिंक रोड पर ब्रेकर एवं लिंक रोड के स्थानों पर टी साइनेज ना होना भी प्रमुख कारण रहा है। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के कारण भी हादसे हुए हैं।
विज्ञापन

इस साल नवंबर में 34 सड़क हादसों में 24 लोगों की मौत की बात सामने आई। पिछले साल के नवंबर महीने में हुई मौतों से तुलना की जाए तो 20 प्रतिशत अधिक मौतें हुई हैं। इसी तरह, इस वर्ष जनवरी से नवंबर तक 313 सड़क दुर्घटनाओं में 173 लोगों की माैत हुई है। पिछले साल की तुलना में इसमें 4.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में चिह्नित ऐसे स्थलों, जहां पर दो या दो से अधिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं के कारण हुई हैं, सेवा फाउंडेशन ने उनका सर्वे कर प्रेजेंटेशन किया।
जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से ओवर स्पीडिंग से बचने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने भी जनपद वासियों से यातायात के नियमों का पालन करने तथा वर्तमान में घने कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को कम किया जा सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सेवा फाउंडेशन द्वारा सुझाए गए उपायों पर चर्चा करते हुए समस्त संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं अधिकारियों को एक हफ्ते के अंदर पूरी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने और जल्द कार्यों को शुरू करने का निर्देश दिया।

हाईवे किनारे खड़ी गाड़ियों को करें जब्त
मऊ। बैठक में डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी को स्कूल में बच्चों को यातायात की नियमों की जानकारी देते हुए उनके अभिभावकों को भी जागरूक करने को कहा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को उनके पॉइंट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों का चालान एवं जब्त करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed