फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Laborer dies due to uncontrolled water tanker overturning

Mau News: अनियंत्रित पानी टैंकर के पलटने से मजदूर की मौत

Sun, 07 Apr 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to uncontrolled water tanker overturning
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाहादीपुरा में रविवार को पानी का टैंकर पलटने से काम कर रहा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा में नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण का काम ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। इस नाली निर्माण को पानी देने के लिए भरा हुआ टैंकर खड़ा था। मजदूर मौके पर पहुंचे हुए थे रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे नली की खोदाई वाली जगह पानी से भरा हुआ टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर एक 50 वर्षीय मजदूर खरपत्तू पुत्र स्वर्गीय मोती निवासी चकरा थाना हलधरपुर के ऊपर पलट गया। टैंकर चालक टैंकर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed