फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cirque wrestlers showed stamina

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 04 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sun, 04 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cirque wrestlers showed stamina
बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवान रमाशंकर यादव आजमगढ़ और सदानंद यादव मऊ को हाथ मिलवा कर उद्घाटन करते प्रधान रामगोपाल यादव और अन्य लोग।
 रानीपुर ब्लाक के बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में रविवार को विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मऊ जिले के साथ साथ गाजीपुर, बनारस और आजमगढ़ के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कुश्ती में सबसे छह हजार रुपया इनाम राशि की  कुश्ती पूर्व आजमगढ़ केशरी रमाशंकर पहलवान और सदानंद पहलवाल भलया मऊ के बीच हुई। जो बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान बड़ागांव रामगोपाल यादव ने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान करीब 30 जोड़ी कुश्ती हुई। जिसमें पहलवालों ने अपना दमखम दिखाया। पहली कुश्ती धर्मेन्द्र पहलवान बनारस और अनिल पहलवान मऊ के बीच हुई।
विज्ञापन


जिसमें जोरदार मुकाबला हुआ। लेकिन कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं पांच हजार इनाम राशि की कुश्ती सरविंदर भलया अखाड़ा मऊ और अशोक पहनवान वाराणसी के बीच हुई। जिसमे ंकुल पांच मिनट में दोनों पहलवानों ने अपना-अपना दांव लगाया। लेकिन कुश्ती बराबरी पर रही। सबसे बड़ी कुश्ती छह हजार इनाम राशि की पूर्व केशरी आजमगढ़ रमाशंकर पहलवान और सदानंद भलया अखाड़ा मऊ के बीच हुई। जिसमें जबरदस्त मुकाबला हुआ। यह कुश्ती छह मिनट की हुई। लेकिन बराबरी पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता श्रवण यादव ने कहा कि बीते कई वर्षो से गांव में कुश्ती दंगल की यह परंपरा चली आ रही है। इस मौके पर सुदामा यादव, जितेन्द्र सिंह, सिंटू राय, ग्राम प्रधान मुकेश राय, बीर बहादुर याद, दिनेश यादव, संजय पांडेय, शंकर पहलवान, सुबाष यादव, हवलदार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed