फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Krishak Express canceled at Junction

कृषक एक्सप्रेस जंक्शन पर हुई निरस्त

Tue, 07 Jun 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Krishak Express canceled at Junction
मऊ। लखनऊ से वाराणसी जानी वाली कृषक एक्सप्रेस मंगलवार को स्टेशन से ही वापस लखनऊ रवाना की गई। यह निर्णय रेलवे ने सादात-माहपुर के बीच कार्य के चलते लिया। ऐसे में वाराणसी की यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वह दूसरे साधनों से गंतव्य को रवाना हुए। वहीं गोंडा में नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिन ट्रेन निरस्त रहेगी। मंगलवार की सुबह अपने निर्धारित समय 10 बजे जब यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि कृषक एक्सप्रेस को सादात-माहपुर के बीच कार्य के चलते जंक्शन पर ही निरस्त कर दिया गया है। वहीं गोंडा में नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते बृहस्पतिवार तक इस ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। ऐसे में ट्रेन में पहले से सवार बेल्थरा रोड, देवरिया, भटनी सहित दूसरे स्टेशनों के यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं इस ट्रेन से वाराणसी सिटी तथा दूसरे स्टेशनों तक यात्रा करने का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेेशानी हुई। दो घंटे तक वाराणसी के लिए कोई ट्रेन न होने से लोगों को काफी सांसत झेलनी पड़ी। ऐसे में कई यात्री रोडवेज बसों से वाराणसी के लिए रवाना हुए। मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि माहपुर एवं सादात के बीच एक पुल पर तकनीकी कार्य चलने के कारण कृषक एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा। वहीं गोंडा में नान इंटरलाकिंग के चलते बृहस्पतिवार तक इस ट्रेन को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed