फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kotdars doing irregularities in the ration of the poor

गरीबों के राशन में अनियमितता कर रहे कोटेदार

Sun, 22 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Kotdars doing irregularities in the ration of the poor
घोसी। केंद्र सरकार देश के सभी गरीबों को इस कोरोना महामारी के दौरान जीवन यापन करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न मुहैया करा रही है। वहीं कोटेदार यूनिटों का खेल करके गरीबों के राशन वितरण में धांधली कर रहे हैं। इससे राशन कार्ड धारकों में रोष बढ़ता जा रहा है।भारत सरकार देश के सभी गरीबों को इस कोरोना महामारी के दौरान जीवन यापन करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारक के आधार पर प्रति कार्ड/प्रति यूनिट निशुल्क खाद्यान्न मुहैया करा रही है। वहीं कोटेदार यूनिटों का खेल ,खेल गरीबों के राशन वितरण में धांधली कर रहे हैं। जिस व्यक्ति का राशन कार्ड से एक बार नाम विलोपित हो जाता है। उसका नाम नेट पर अपलोड होने के बाद वापस तीन से छह माह तक राशन राशन कार्ड धारकों को नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही नाम कटने के बाद जोड़ने के नाम पर मुंह मांगी रकम वसूली जा रही है। जिससे राशन कार्ड धारक भी परेशान है । लोगों का कहना है कि आखिर बगैर किसी कारण के ही हर माह दस फीसदी राशन कार्ड धारकों के नाम नेट से कैसे विलोपित हो जाते हैं और मुंह मांगी रकम देने पर जुड़ कैसे जाते हैं।इसको लेकर बड़ागांव निवासी राजकुमार एवं सुनीता मिश्रा ने कहा कि घोसी के कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण के समय अक्सर बताया जाता है कि आप का नाम कट गया है और जोड़ने के नाम पर मुंह मांगी रकम वसूली जाती है। वहीं मदापुर सम्सपुर निवासी खुर्शीद ने भी बताया कि राशन कार्ड से नाम कटना आम बात हो गयी है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डा. सीएल सोनकर ने कहा कि जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed