फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Koriyapar bypass road will be widened, demarcation done

Mau News: कोईरियापार बाईपास मार्ग होगा चौड़ा, सीमांकन हुआ

Fri, 13 Oct 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Koriyapar bypass road will be widened, demarcation done
कोपागंज भातकोल मार्ग पर रोडवेज बस के संचालन में आ रही दिक्कत को देखते हुए लोगों की मांग पर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गई है। गत दिवस सिंचाई और लोक निर्माण विभाग ने भूमि का सीमांकन कराया। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 12 मीटर चौड़ी भूमि चाहिए। इसमें सात मीटर भूमि सिंचाई विभाग देने को तैयार हो गया है ।शेष लोक निर्माण विभाग को खरीदना है।
विज्ञापन

कोपागंज से भातकोल तक 18 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। लेकिन कोइरियापार बाजार सड़क संकरी होने से बड़े वाहनों को वहां से गुजरने में दिक्कत होती है।जिसके चलते बड़े वाहन बाईपास मार्ग होकर आते जाते थे।बाईपास मार्ग भी संकरी होने से बड़े वाहनों को समस्या हो रही है।ढाई दशक बाद इस मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन शुरू हुआ। लेकिन रास्ता संकरा होने से रोडवेज चालकों ने उस मार्ग पर जाने से मना कर दिया।दबाव बनाने पर एक चालक ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते एक माह तक बस का संचालन बंद कर दिया गया था। अब क्षेत्रीय लोगों के प्रयास से बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गयी है। बाईपास मार्ग के पास एक तरफ सिंचाई विभाग की नहर है जिससे चौड़ीकरण में समस्या हो रही थी। गत दिवस एसडीओ सिंचाई शिवशंकर, जेई सोनू कुमार चौहान, जेई लोक निर्माण विभाग एसएन यादव मौके पर पहुंचे और राजस्वकर्मियों से सीमांकन कराया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गुड्डी देवी, वेदप्रकाश राय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed