फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kolkata and Mumbai will fight for the title

कोलकाता और मुंबई में होगी खिताबी जंग

Thu, 11 Dec 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 11 Dec 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kolkata and Mumbai will fight for the  title
नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नगर पालिका के तत्वावधान में मऊ नगर पालिका गोल्ड कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में गुरुवार को सेमीफाइनल हुए।
विज्ञापन


 इसमें जार्ज टेलीग्राफ कोलकाता और आरके स्टील मुंबई ने अपने अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।

गुरुवार को पहला सेमीफाइनल यंग मुस्लिम नागपुर और आरके स्टील मुंबई के बीच खेला गया। मैच के शुरूआत से ही दोनों टीमें एक दूसरे पर आक्रमण करने लगी।

पहले हाफ के 27वें मिनट में आरके स्टील मुंबई के खिलाड़ी चीबुजू ने पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। 32वें मिनट में यंग मुस्लिम नागपुर के अमुल यादव ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर लाया।
विज्ञापन


लेकिन उसके बाद लगातार आरके स्टील के खिलाड़ी टोरोज ने दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के दसवें मिनट में आरके स्टील के तनमय पाल ने एक और गोल कर अपनी टीम को 4-1 से विजयी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 और फाइनल में जगह पक्की की। दूसरा सेमीफाइनल जार्ज टेलीग्राफ कोलकाता और अब्बास यूनियन हैदराबाद के बीच खेला गया।

 जिसमें पहले हाफ के 10वें मिनट में जार्ज टेलीग्राफ के खिलाड़ी सुकमल ने शानदार पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ के 7वें मिनट में जार्ज टेलीग्र्राफ के खिलाड़ी सुब्रत मंडल ने शानदार खेल दिखाते हुए एक गोल करके अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई।

 15वें मिनट में जार्ज टेलीग्राफ के खिलाड़ी जानसन और अब्बास यूनियन हैदराबाद के खिलाड़ी राके श के आपस में झगड़ने के कारण रेफरी ने जानसन को लाल कार्ड व हैदराबाद के राकेश को पीला कार्ड दिखाया।

दूसरे हाफ के 41वें मिनट में जार्ज टेलीग्राफ के जावेद अंसारी ने तीसरा गोलकर अपनी टीम को 3-0 से विजयी बनाकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में मुख्य अतिथि के रुप में जिला जज सीएम दीक्षित ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा यह अच्छा कार्य किया जा रहा है

 मनोरंजन के साथ साथ नई नई प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिल रहा है। वहीं टूर्नामेंट के आयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने सभी का बुके देकर स्वागत किया।


 इस दौरान मुख्य रुप से सीजेम अली रजा, सेंट्रल बार के अध्यक्ष फतेहबहादुर सिंह, मंत्री मानसिंह यादव, हरिद्वार राय,  डा.नम्रता श्रीवास्तव, डा.अरविंद श्रीवास्तव , फैज अहमद, मास्टर मजहर, मुरलीधर यादव, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed