फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Knight Riders reached the final after defeating Vedanta Super Kings by 42 runs.

Mau News: वेदांत सुपर किंग्स को 42 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची नाइट राइडर्स

Tue, 12 May 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Knight Riders reached the final after defeating Vedanta Super Kings by 42 runs.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित ग्राउंड में आयोजित वेदांत प्रीमियर लीग के मैच में बल्लेबाज को स्टपिंग क
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मंगलवार को वेदांत प्रीमियर लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला वेदांत सुपर किंग्स और वेदांत नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इसमें वेदांत नाइट राइडर्स ने वेदांत सुपर किंग्स को 42 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मैच में नाइट राइडर्स के कप्तान प्रवीण चौरसिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से अथर्व चतुर्वेदी ने 42 रन, उत्सव चौहान ने 44 रन, उत्सव सिंह ने 49 रन, राजवीर सिंह ने 12 रन और प्रवीण चौरसिया ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं, वेदांत सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाज अर्पित को दो विकेट, जबकि अनमोल यादव और आयुष गुप्ता को एक-एक विकेट मिला।
186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। शुरुआती पांच बल्लेबाज महज 22 रन के भीतर ही पवेलियन लौट गए।
इसके बाद कप्तान आदर्श जायसवाल ने 54 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह भी जल्द आउट हो गए। बल्लेबाज सौरभ चौहान ने भी संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरी टीम 16.4 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह वेदांत नाइट राइडर्स ने 42 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के अंपायर जियाउर्रहमान और आर्यन प्रजापति रहे, जबकि स्कोरिंग सुंदरम दुबे ने की।

मैच में उत्सव सिंह को मैन ऑफ द मैच, आदर्श जायसवाल को बेस्ट बल्लेबाज, प्रवीण चौरसिया को बेस्ट गेंदबाज, नीलेंद्र सिंह नील को बेस्ट फील्डर और अर्पित धनराज को बेस्ट प्रदर्शन पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed