{"_id":"60902e728ebc3ecffe4fbe73","slug":"knife-stabbed-to-death-mau-news-vns587856439","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मार युवक को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू मार युवक को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
मुहम्माबाद गोहना/वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मठिया डगौली गांव में शनिवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारोपी और मृतक दोनों दोस्त थे लेकिन बैट्री चोरी की एक घटना के बाद दोनों में दुश्मनी हो गई थी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मठिया डगौली गांव निवासी अभिषेक यादव (21) पुत्र प्रकाश यादव के मोबाइल पर शनिवार की रात सात बजे के करीब किसी ने फोन किया। काल रिसीव करने के बाद युवक घर से निकल गया। बताया जाता है घर से निकला अभिषेक गांव निवासी राम कुंवर यादव के घर आई बारात में पहुंचा। वहां उसे पीछे से दो लोगों ने पकड़ लिया, इस दौरान तीसरा व्यक्ति उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किया। युवक के घायल होने पर हमलावर उसे छोड़ कर फरार हो गए। हालांकि बारात में मौजूद घायल का बड़ा भाई हरिमोहन हमलावरों को दौड़ाया, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान हरिमोहन घायल होकर गिर गया। बाद में सूचना मिलने पर परिजन घायल हुए अभिषेक और हरिमोहन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के सूचना देने पर मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। बाद में परिवार के सदस्य घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिए, इसमे पीड़ित ने गांव निवासी तीन लोगों को आरोपित कर नामजद किया है। पुलिस नामजद किये आरोपियों में से एक को हिरासत में ले ली, जबकि दो फरार हैं इस बाबत बात करने पर कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने की घटना में गांव निवासी राम सिंह, शिव बालक और आनंद यादव के विरुद्ध कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बोले नामजद में से एक की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही हत्या के पीछे कारण की तलाश की जा रही।