फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kishore raped a five-year-old girl in Naugarh

Mau News: नौगढ़ में पांच साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

Tue, 28 Mar 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kishore raped a five-year-old girl in Naugarh
चकरघट्टा थाना क्षेत्र की बरवाडीह कस्बा की एक बस्ती में सोमवार को करीब तीन बजे पांच साल की मासूम के साथ 9वीं में पढ़ने वाले किशोर ने दुष्कर्म किया। देर शाम सीओ समेत एएसपी नक्सल ने मौका मुआयना किया। इधर पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में अफसोसनाक पहलू यह है कि आरोपी की उम्र सिर्फ 15 साल है। दोनों के घर की दूरी 100 मीटर है। बच्ची को घर के बाहर खेलते समय बहाने से वह घर के अन्दर ले गया और रेप किया। उसके रोने चिल्लाने पर वह घर छोड़कर भाग गया। आरोपी कक्षा 9 का छात्र है। किसी काम से सुबह के निकले माता-पिता दोपहर में घर लौटे, तो बच्ची को बदहवास हालत में देखा। बहुत डरी सहमी थी और कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। उसके कपड़ों पर खून लगा देख मां के पूछने पर उसने रोते बिलखते हुए जानकारी दी। देर शाम सीओ समेत पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी की और पीड़ित बच्ची और माता पिता के बयान दर्ज किए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। थाना चकरघट्टा की पुलिस के अनुसार दोपहर की घटना है। 112 पर सूचना मिलते ही आरोपी की तलाश में दबिश दी गई। वह घर पर नहीं मिला। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पास पड़ोस की मानें तो दुष्कर्म का शिकार बच्ची सहम गई है। वारादात के वक्त मासूम की आंखों में आंसू थे और वह बुरी तरह कांप रही थी। उसने दोपहर खाना भी नहीं खाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed