फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kishore jumps from the bridge into the Tamsa river, dies

किशोर ने पुल से तमसा नदी में लगाई छलांग, मौत

Thu, 08 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kishore jumps from the bridge into the Tamsa river, dies
बढुआ गोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के हथनी गांव में तमसा नदी में बृहस्पतिवार की शाम 15 वर्षीय किशोर ने छलांग लगा दी। जहां किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव निकलवाया।
विज्ञापन

होमगार्ड तथा गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बसारीपुर निवासी रविंद्र यादव अपने परिवार के साथ सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में किराए पर रहता है।बृहस्पतिवार को रविंद्र अपने बड़े बेटे के इलाज को लेकर इलाहाबाद गया हुुआ था। इस बीच शाम पांच बजे के करीब उसका छोटा पुत्र अंशु 15 साइकिल लेकर घर से बाहर घूमने की बात कहकर निकला। इसके बाद वह साइकिल से हथनी गांव के तमसा नदी के पास पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। किशोर के नदी में छलांग लगाते देखकर आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही नदी में उतरकर किशोर की खोजबीन की, काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव मिल सका। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवाया। इस बाबत सरायलंखसी एसओ निहाननंदन कुमार का कहना है कि युवक नदी में किस कारण कूदा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। युवक के पिता के आने पर ही युवक के कूदने का कारण जानकारी होगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed