फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   kishor samprekshan grh ka deeelese sachiv ne kiya nireekshan

किशोर संप्रेक्षण गृह का डीएलएसए सचिव ने किया निरीक्षण

Fri, 18 Dec 2020 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
kishor samprekshan grh ka deeelese sachiv ne kiya nireekshan
मऊ। शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ने केयरटेकर जयप्रकाश सिंह से संप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों के बाबत जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में संप्रेषण गृह में 90 किशोर रह रहे हैं। जिसमें 17 मऊ के, 32 बलिया के 40 आजमगढ़ के और एक किशोर गोंडा जनपद का शामिल है। उन्होंने बताया कि संप्रेषण गृह में वर्तमान में कोरोना संक्रमित कोई नहीं है। डाक्टर सप्ताह मे दो दिन आते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर जब भी बुलाया जाता है तत्काल आ जाते है। उन्होंने बताया कि बच्चों को समय से भोजन मीनू के अनुसार दिया जाता है। इस दौरान सचिव सत्यवीर सिंह ने बैरकों का निरीक्षण किया तो एक नंबर बैरक में 33, दो नंबर में 37 और तीन नंबर में 13 किशोर रहते मिले। वहीं कुल 9 किशोर आइसोलेशन के तीन कमरों मे मिले। किशोरों ने पूछताछ मे बताया कि समय से भोजन मीनू के अनुसार मिलता है। सभी के मामलों की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध हैं। किसी किशोर ने कोई शिकायत नहीं की। इस दौरान रिमांड/ पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह ,गोवर्धन प्रसाद, धीरज त्रिपाठी ,केयरटेकर गिरीशचंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed