{"_id":"6500b9c4070ddc522303e9eb","slug":"killed-the-guard-in-broad-daylight-and-looted-the-cash-van-mau-news-c-192-1-svns1035-5412-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दिनदहाड़े गार्ड की हत्या कर कैश वैन से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दिनदहाड़े गार्ड की हत्या कर कैश वैन से लूट
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक में कैश लेकर आए कैश वैन पर दिन दहाड़े दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मंगलवार को दोपहर करीब पौने एक बजे हमला बोल दिया। कैश बैंक के गार्ड और दो कैशियरों को गोली मारकर कैश से भरा बक्सा, बैग और राइफल लेकर हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान आगे एक बाइक सवार ने बदमाशों की बाइक में टक्कर मारकर रोकने का प्रयास किया तो उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश कैश से भरा बैग व बक्सा लेकर भाग गए। बक्से में 35 लाख रुपये नकद होने की बात कही जा रही है। गोली लगने से घायल चारों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक गार्ड की मौत हो गई। तीन का उपचार चल रहा है। घटना से क्षेत्र में दहशत है। चेन्नई की रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड कंपनी बैंकों व कंपनियों का कैश लाकर जमा कराती है। मंगलवार को दोपहर करीब पौने एक बजे आरसीएमएस के वैन से कैशियर रजनीश मौर्या, अखिलेश कुमार, गार्ड जय सिंह और चालक पिंटू 35 लाख कैश लेकर एक्सिस बैंक में जमा करने आए थे। गाड़ी बैंक के सामने रुकी। इसके बाद वैन का दरवाजा खोलकर दोनों कैशियर व गार्ड पैसा निकालने में लग गए। इस बीच वहां पहले से ही घात लगाकर खड़े बदमाशों ने हमला बोल दिया। एक बदमाश ने गार्ड को ताबड़तोड़ पांच से छह गोलियां मारी। गोली लगने पर गार्ड गिर गया तो कैशियर को गोली मारकर एक बदमाश बक्सा छीनकर भागने लगा। दूसरा कैशियर बैग लेकर गाड़ी में अंदर जाने लगा तो दूसरे बदमाश ने उसे भी गोली मार दी और उससे बैग व राइफल छीनकर भागने लगा।
आगे मोड़ पर एक बाइक सवार युवक बदमाश से टकरा गया और टक्कर मारकर रोकने की कोशिश की बदमाश ने उसे भी गोली मार दी। बैग लेकर बदमाश आगे जगन साव की गली से होकर डंकीनगंज चौकी के पास से संगमोहाल ओवरब्रिज की ओर से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां डाॅक्टर ने गार्ड जय सिंह (50) निवासी चील्ह को मृत घोषित कर दिया। कैशियर रजनीश मौर्या (30) निवासी विसुंदरपुर, कैशियर अखिलेश कुमार निवासी पड़री और राहगीर बहादुर लाल गोंड निवासी बघरा तिवारी विंध्याचल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर शहर, कटरा, देहात कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा, एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी पहुंचे। इसके बाद डीआईजी आरपी सिंह और एडीजी जोन रामकुमार वाराणसी भी पहुंचे।