फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kicked out of the house a year after marriage for Rs 5 lakh and a car

Mau News: पांच लाख और कार के लिए निकाह के एक साल बाद घर से निकाला

Fri, 10 Oct 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kicked out of the house a year after marriage for Rs 5 lakh and a car
घोसी, मऊ। कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी उमैमा खातून उर्फ कशिफा की तहरीर पर बृहस्पतिवार की शाम दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर निकाह के एक साल बाद मारपीट कर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने पेट में पेट पर लात मारकर गर्भपात करा दिया। उमैमा खातून उर्फ कशिफा का निकाह दो फरवरी 2024 में गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी जिशान अहमद से हुआ था। निकाह के एक दिन बाद से ही पति जिशान अहमद, ससुर मुहम्मद कमालुद्दीन, सास शाहिदा, जेठ सलाउद्दीन उर्फ मिस्टर, देवर सादिक, ननद जिनहत फातमा कम दहेज लाने का ताना मार कर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर मई में पति ने पेट में लात मारकर गर्भपात कर दिया। फिर मारपीट कर सभी आभूषण छीन लिए और घर से भगा दिए। तबसे वह मायके में रहती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed