Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Khichdi community feast organised by Brahmin Vikas Parishad

Mau News: ब्राह्मण विकास परिषद का खिचड़ी सहभोज हुआ

Mon, 26 Jan 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Khichdi community feast organised by Brahmin Vikas Parishad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोग भोज में शामिल हुए। सह भोज से पूर्व मानस मर्मज्ञ हरिओम शरण महाराज ने महादेव के सम्मुख रामचरित मानस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए इसके गुण रहस्यों पर चर्चा के पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक और जनपद के डाॅ. एससी तिवारी, संगठन के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का बड़ा महत्व है। इस दिन सह भोज का कार्यक्रम सनातन धर्म को मनाने वाले लोगों को और भी करीब लाने का काम करेगा। यह संगठन समाज की सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान ब्राह्मण विकास परिषद के जिला महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी, छोटे लाल दुबे, मृत्युंजय तिवारी, जयप्रकाश मिश्र, पंडित मुरली मनोहर मिश्र, जय नारायण द्विवेदी, संजय कुमार उपाध्याय, अवधेश तिवारी, जयशंकर दुबे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed