फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kharwar army demanded issuance of caste certificate

खरवार सेना ने जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग की

Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kharwar army demanded issuance of caste certificate
मऊ। महाराणा प्रताप धवलदेव खरवार सेना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने खरवार जाति का जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाने को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से मांग किया कि खरवार जाति का जाति प्रमाण पत्र सुगमता से जारी किया जाए। जाति प्रमाणपत्र जारी करने में हीलाहवाली करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। धरने को संबोधित करते हुए खरवार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप खरवार ने चेताया कि अगर खरवार जाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाता तो आने वाले दिनों में अनिश्चित कालीन धरना एवं भूख हड़ताल किया जाएगा। इस मौके पर आलोक खरवार, अखिलेश खरवार, कमलेश खरवार, अजय खरवार, रवि खरवार, अभय खरवार, बाबू लाल खरवार, बंटी खरवार, कृष्णा खरवार, संदीप, महेंद्र, मोनू, जीतेंद्र, सुजीत, नितेश, प्रदीप, राजू खरवार, राजन खरवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed