फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Khantu Shyam's court

सजा खांटू श्याम का दरबार

Sun, 30 Jul 2017 11:48 PM IST
mau news
mau news Updated Sun, 30 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Khantu Shyam's court
श्रीश्याम की झांकी।
श्री श्याम संघ के तत्वावधान में नगर स्थित राजस्थान भवन में रविवार को श्री श्याम झूलनोत्सव का आयोजन किया गया। भक्तों ने बाबा श्याम को सवामन का भोग अर्पित किया गया। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य किया। भक्तिगीत कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर लोग देर तक झूमते रहे।       
विज्ञापन

  कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम ज्योति के प्रज्जवलन से हुई। इस अवसर पर बाबा खांटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। जिसका अलौकिक श्रृंगार देखते ही बन रहा था। महिला मंडल द्वारा बाबा श्याम को भजनों के माध्यम से       रिझाया।
विज्ञापन

दिल्ली से पधारीं ऋतु पंचाल ने बाबा श्याम को भजनों के माध्यम से रिझाया। भक्त भावविभोर होकर नृत्य करने लग जा रहे थे। इसके बाद बाबा को भंडारे का भोग बल्लभ दास, बिट्ठलदास, सत्यनारायण परमानंद के द्वारा अर्पण कर भक्तों में वितरित किया       गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता से पधारे रोहित शर्मा ने बाबा को रिझाने के लिए भजनों की एक से बढ़कर एक भजन पेश किया। इसके बाद छप्पन भोग का प्रसाद संजय खंडेलवाल ने सपरिवार बाबा श्याम को अर्पण किया। दिल्ली से पधारे शीतल पांडेय ने  मेरे बाबा मेरे मालिक क्यूं मुझसे रुठा भला पेश किया।

इसके पूर्व शनिवार को बाबा श्याम की पावन ज्योति राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने सपरिवार प्रज्जवलित की। इसके बाद जयपुर से पधारे अभिषेक ने बाबा श्याम को पूरी रात गीतों से रिझाया। इस अवसर पर सत्यदेव केडिया, बल्लभ दास, बिट्ठल दास, संजय खंडेलवाल,ओम रुंगटा, सुनील गुप्ता, राकेश गर्ग, आशीष अग्रवाल, विजय, आशीष अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, गिरीराज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रह्लाद अग्रवाल, पवन खंडेलवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed