फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Keep walking leaving debris at intersections

तिराहों-चौराहो पर मलबा छोड़ चलते बने

Wed, 02 Mar 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Keep walking leaving debris at intersections
मऊ। लखनऊ-बलिया स्टेट हाइवे के चौड़ीकरण के लिए सड़क के किनारे पहले से गड़े विद्युत पालों और मलबों को शहर के तिराहों और चौराहों के आसपास छोड़ दिया गया है। ऐसे में यह पोल और मलबे शहर में सुगम यातायात में अवरोध बनकर तिराहों-चौराहों की सुंदरता को बदरंग कर रहे हैं। लखनऊ-बलिया स्टेट हाइवे के चौड़ीकरण की प्रक्रिया पिछले छह सालों से चल रही है। चौड़ी करण की जद में आने वाले पेड़ों को पहले ही काटा जा चुका है। जबकि बिजली के खंभों को लोक निर्माण विभाग की ओर से उखाड़कर किनारे रख दिया गया। उनके स्थान पर नाले के किनारे नये बिजली के खंभे गाड़े गए। इस दौरान कुछ बिजली के खंभों के टुकड़े तथा आस पास रहे अन्य अवशेषों को हटा गया। इन्हें सड़क के किनारे ही छोड़ दिया गया। व्यस्त यातायात वाले आजमगढ़ मोड़ के पास पुलिस बूथ के पास ऐसे अवशेष पड़े हैं। आजमगढ़ मोड़ पर ही दूसरी तरफ भी ऐसा ही अवशेष पड़ा है और नाले पटिया हटा कर एक तरफ रख दी गई है और खुला नाला हादसे का सबब बन रहा है। ऐसे ही गाजीपुर तिराहे के पास भी मलवा पड़ा है। काटन मिल के पास कुछ महीने पहले निर्मित नाले के ढक्कन भी हटा दिए गए हैं और नाला खुला है। लोगों का कहना है कि एक तरफ शहर के तिराहों और चौराहों के सुंदरीकरण की योजना बनाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ इनके पास मलबे डालकर यहां की सुंदरता को बदरंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed