{"_id":"66e72c6153465b1e340bc584","slug":"kayakalp-award-to-ranipur-pardahan-dohrighat-chc-in-the-state-mau-news-c-295-1-svns1028-117848-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रदेश में रानीपुर, परदहां, दोहरीघाट सीएचसी को कायाकल्प अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रदेश में रानीपुर, परदहां, दोहरीघाट सीएचसी को कायाकल्प अवॉर्ड
विज्ञापन
प्रदेश में जनपद के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अच्छी व्यवस्था और रखरखाव के लिए कायाकल्प अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल सिंह ने जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए इसी तरह से आगे कार्य कर अवॉर्ड जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।
सीएमओ ने बताया कि शनिवार की शाम आई रिपोर्ट में मऊ के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवार्ड मिला है। पूरे प्रदेश में 425 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो का असेसमेंट किया गया था। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर को प्रदेश में 68वां स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद में रानीपुर को प्रथम, परदहां को द्वितीय, दोहरीघाट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसमें तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पुरस्कार के स्वरूप एक लाख की धनराशि दी जाएगी।
नोडल व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आर.एन सिंह ने तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक, कर्मचारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि आगे एनक्यूएएस की तैयारी में जुट जाएं। जनपद में जिला महिला अस्पताल एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरलाई, एनक्यूएएस सर्टिफाइड है। बताया कि जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों का 50 प्रतिशत दिसंबर 2025 तक और माह दिसंबर 2026 तक 100 प्रतिशत चिकित्सा इकाइयों का एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन किया जाना है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य इकाइयों में स्वच्छता तथा मरीज को बेहतर एवं गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवा देना है।
विज्ञापन
सहायक नोडल अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट द्वारा वर्तमान में 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए चुना गया है। जिसकी तैयारी कार्यक्रम के देखरेख सौरभ साहनी एसीपीए एवं ब्लाक टीम द्वारा मिलकर कराई जा रही है। हमारे 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस सर्टिफाइड होंगे।