फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Karwachauth's fast was celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ का व्रत

Wed, 04 Nov 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Karwachauth's fast was celebrated with great pomp
मऊ। साथ जिएंगे साथ मरेंगे, का वचन निभाने के लिए सुहागिनों ने बुधवार को पति की लंबी आयु की कामना कर निराजल रहकर करवाचौथ का व्रत किया। पूरे दिन बिना अन्न जल के रहने के बाद देर शाम महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए शिव, पार्वती और परिवार में सुख समृद्धि के लिए लक्ष्मी गणेश की पूजा किया।
विज्ञापन

शाम को जैसे ही चांद का दीदार हुआ सुहागिन महिलाओं ने पति की पूजा कर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत का पारन किया। व्रत के बीच बुधवार को भी महिलाओं ने खरीदारी की। इस दौरान मेहंदी लगवाने के लिए ब्यूटी पार्लरों में दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। अधिकांश ब्यूटी पार्लर संचालिका घरों पर पहुंचकर लोगों को मेंहदी लगाई।
विज्ञापन

करवाचौथ का व्रत सती सावित्री के समय से शुरू हुआ था। जिस समय यमराज ने सत्यवान के प्राण हर लिए तो उस समय सत्यवान और सावित्री मिट्टी के पात्र से पानी पीने की तैयारी में थे। उस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की चौथ थी। लेकिन पानी ग्रहण करने से पहले ही यमराज सत्यवान के प्राण हर कर ले गए। तब सावित्री भी उनके पीछे पीछे गई और यमराज से अपने पति को बचा कर ले आई। उसके बाद ही सावित्री ने मिट्टी के पात्र से जल ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मान्यता के तहत नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, ब्रह्मस्थान, चांदमारी इमिलिया, ब्राह्मणटोला सहित जिले के मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में करवाचौथ का पर्व श्रद्धा से मनाया गया। इस दौरान सुबह से ही महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निराजल व्रत रखी और दिन में करवाचौथ से जुड़ी कहानियां मंदिरों तथा एक दूसरे के घरों में जाकर सुनीं। इस दौरान सभी घरों में महिलाओं ने अलग-अलग तरह के व्यंजन भी बनाए। शहर क्षेत्र के पावर हाऊस मंदिर, मां शीतला मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में करवाचौथ से संबंधित कथा का भी आयोजन किया गया था। शाम को आसमान में जैसे ही चांद का दीदार हुआ लोगों के चेहरे खिल गए। सुहागिनों ने अपने जीवन साथी के साथ चांद का दीदार किया और दिन भर की उम्मीदों को मूर्त रूप दे दिया। चांद को अर्घ्य दिया और सजना ने अपने हाथ से सजनी को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। इस दौरान सभी छतों पर महिलाएं एक साथ दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed