फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Karbala reached with Alam

अलम और दुलदुल के संग पहुंचे करबला

Thu, 28 Sep 2017 11:31 PM IST
mau news
mau news Updated Thu, 28 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मऊ। मुहर्रम माह के सातवीं पर गुरुवार को नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाला गया, नगर क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं के बीच मुहर्रम के सातवीं का जुलूस काफी संवेदनशील हो गया था। इसके चलते पुलिस अधीक्षक से लेकर अन्य सभी अधिकारी मौके पर तैनात रहे।   
विज्ञापन

 सातवीं के अवसर पर नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा मुहल्ले से सेल टैक्स रोड स्थित मंजर इमाम के घर से मुहर्रम जुलूस निकाला गया। अलम और दुलदुल के साथ निकाले गए जुलूस में लोग भारी संख्या में नौहाखानी के साथ सीना जनी करते हुए चल रहे थे। सेल टैक्स गली से होते हुए करबला के बीच दो स्थानों पर रखी दुर्गा प्रतिमा के बीच होकर जुलूस के गुजरने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इस दौरान पुलिस के साथ-साथ पीएसी और आरएएफ के जवानों को लगाया गया था। खुद पुलिस अधीक्षक सारहू चौकी पर बैठकर पूरी स्थिति पर नजर रखे थे। अपर जिलाधिकारी मनीलाल और अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला के साथ चारों सर्किल के सीओ के साथ थानाध्यक्षों को लगाया गया था। अलम और दुलदुल इमाम चौक से उठकर अपने कदीमी रास्ते से होते हुए करबला पहुंचा। करबला से मिट्टी लेकर पुन: उसी रास्ते से होते हुए इमाम चौक पर पहुंचा। शमीम कमाल, मंजर इमाम , शाहिद इमाम , आमिर इमाम , अजीज, गुड्डू, इसराइल सहित काफी लोग मौजूद रहे । दोपहर बाद नगर क्षेत्र के चौक पर भी सातवीं का जुलूस निकाला गया। नौहाखानी करते हुए अंजुमनें चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed