फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kaorona sample

25 लोगों का भेजा गया सैंपल

Tue, 14 Apr 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Kaorona sample
मऊ। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के खौफ के बीच मऊ जिला अभी तक सेफ जोन में है। सोमवार तक आई 110 रिपोर्ट में सभी निगेटिव आने से जिला पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है। हालांकि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहारनपुर से लौटे पांच जमातियों के साथ क्वारंटीन सेंटर से 20 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे। अब तक जिले से 185 सेंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने इस महामारी से लड़ने के लिए अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। कोरोना वायरस को लेकर गठित रैपिड रिस्पांस टीम ने सहारनपुर से लौटे पांच जमातियों को लिटिल फ्लावर स्कूल में क्वारंटीन किया, साथ ही उनके सहित 20 अन्य का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। मंगलवार को भेजे गए सैंपलों को लेकर अब तक विभाग 185 संदिग्ध लोगों का सैंपल भेज चुका है। जिसमें सोमवार तक 110 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, सभी रिपोट निगेटिव है। इसमें जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती छह संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी शामिल है, जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस लिया। बताते चले स्वास्थ्य विभाग बीते 17 मार्च से मंगलवार तक 185 लोगों को सैंपल निकाल चुका है। इसमें से 110 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शेष 75 नमूने की जांच रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम या फिर बुधवार को रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed