{"_id":"6a4564f5d36d751a57049027","slug":"kanungo-accused-of-accepting-a-bribe-of-16000-for-land-measurement-mau-news-c-295-1-mau1001-147917-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जमीन की पैमाइश के नाम पर कानूनगो पर 16 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जमीन की पैमाइश के नाम पर कानूनगो पर 16 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र की सारंगपुर गांव की सुनीता देवी और अमित कुमार ने जमीन की पैमाइश के नाम पर कानूनगो पर 16 हजार रुपये रिश्वत लेने आरोप लगाया है।
पीड़ितों का कहना है कि कानूनगो ने उनसे 16 हजार रुपये नगद और ऑनलाइन माध्यम से लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी जमीन की गलत पैमाइश की गई। विरोध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि कानूनगो ने सरकारी पद की धौंस दिखाते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। इस मामले में पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश को लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की है।
उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।