फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kalpanath Rai's statue cleaned

Mau News: कल्पनाथ राय की प्रतिमा की हुई सफाई

Wed, 09 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kalpanath Rai's statue cleaned
मऊ। जिला अस्पताल परिसर के पार्क में स्थापित स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा की सफाई अस्पताल प्रबंधन द्वारा मंगलवार को सफाई कराई गई। उसके बाद कल्पनाथ राय स्मृति ट्रस्ट ने सफाई की। साथ ही ट्रस्ट द्वारा अब नियमित रूप से इस प्रतिमा के साथ दूसरे जगह पर लगी तीन प्रतिमाओं की सफाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा मंगलवार को विकास पुरुष की प्रतिमा पर गंदगी, जिम्मेदार मौन शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें इस प्रतिमा के चेहरे पर लगी गंदगी की सफाई की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनज्जय कुमार ने अपने देखरेख में सफाई कराई।
विज्ञापन

उधर समाचार को संज्ञान में लेकर कल्पनाथ राय स्मृति ट्रस्ट के सदस्य हनी मिश्र, नवीन मिश्र, सोनू बाबा, अरविंद गिरी, दीनानाथ जायसवाल, राजाराम पांडेय, कलकल जायसवाल आदि ने जिला अस्पताल परिसर में लगी प्रतिमा एवं उसके आस- पास की सफाई का जिम्मा उठाते हुए कहा कि शीघ्र ही इसके सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जिम्मेदारों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कल्पनाथ राय की बहू डॉ. सीता राय ने बताया कि बेहद शर्मनाक बात है प्रतिमा की सफाई जिसके जिम्मे थी, वह अपनी जिम्मेदारी के प्रति उदासीन रहे। अब अब ट्रस्ट समिति द्वारा जिला अस्पताल परिसर में लगी प्रतिमा एवं उसके आसस की सफाई का जिम्मा उठाते हुए कहा कि शीघ्र ही इसके सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जिम्मेदारों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed