फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kalash Yatra

बाजे संग निकाली कलश यात्रा

Wed, 14 Oct 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 14 Oct 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra
 ब्लाक मुख्यालय स्थित वैष्णो मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा के क्रम में श्रद्धालुओं ने बुधवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया।
कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण की हुई कुंवारी कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं।


 वृंदावन से पधारे श्याम उपाध्याय जी महराज के नेतृत्व में वैष्णो मंदिर से निकले कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम रतनपुरा बाजार सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए रतनपुरा-बलिया मार्ग स्थित महाराज की कुटी पहुंचा। वहां से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया।


 विधि विधान से कलश में जल भरने के बाद जुलूस यज्ञ स्थल पहुंचा। इस मौके पर श्यामजी महाराज ने कहा कि यज्ञ में भावभरी आहुतियां देने से एक तरफ जहां व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं दूसरी तरफ समाज में आपसी सौहार्द व भाईचारा की भावना का विकास होता है।


 इसमें मंदिर पुजारी मीरा देवी, लवकुश गुप्ता, रामायन गुप्ता, प्रह्लाद प्रसाद, सोनू गुप्ता सहित तमाम लोगों का  योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed