फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Justice should not be seen only: District Judge

न्याय होना नहीं, न्याय दिखना चाहिए: जिला जज शंकरलाल

Mon, 05 Apr 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Justice should not be seen only: District Judge
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन मे अधिवक्ताओं को संबोधित करते नवागत जिला जज श? - फोटो : MAU
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने नवागत जिला जज शंकर लाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही दो मिनट मौन रहकर छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद सैनिकों की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला जज शंकरलाल ने कहा कि बार हो अथवा बेंच, हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। कहा कि पीड़ित को न्याय मिले, यह हम सभी की मंशा है लेकिन न्याय होना नहीं, न्याय दिखना भी चाहिए। अंत में उन्होंने न्यायिक कार्यों में अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की। बार के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बार एसोसिएशन में आने पर जिला जज का स्वागत किया। साथ ही न्यायिक कार्यों में अधिवक्ताओं के सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए सैनिकों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान एडीजे बुद्धिसागर मिश्रा, एडीजे सुरेश कुमार गुप्ता, सीजेएम विनोद शर्मा, लालजी पांडेय, शमसुल हसन, सूर्यनाथ यादव, इश्तेयाक अहमद, मानसिंह यादव, हरिनंद चौहान, देवेंद्र प्रताप सिंह, आनंद पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, श्रीकृष्ण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed